- Hindi News
- सम्मेलन में स्वच्छता दूतों को दिए पुरस्कार
सम्मेलन में स्वच्छता दूतों को दिए पुरस्कार
सीहोर | जनपदपंचायत सीहोर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए आयोजित सम्मेलनों में स्वच्छता दूतों को पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में ग्राम पंचायत कुलांस खुर्द के मनोहर प्रजापति, ग्राम पंचायत पड़ली के तारा सिंह, ग्राम पंचायत धबोटी के पवन राठौर, ग्राम पंचायत छापरी की रचना सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत रायपुर नयाखेड़ा के कमलेश को कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ.आरआर भोसले, पीएचई के ईई एमसी अहिरवार, जनपद सीईओ राजीव खरे, भारत स्वच्छ अभियान के जिला समन्वयक विकास वाघाड़े सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्वच्छता दूर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।