रामकुटी में महाप्रसादी का वितरण आज
सीहोर | त्यागीबाबा के ब्रह्मलीन होने पर पंचम मासिक तिथि पर सोमवार को आश्रम में महाप्रसादी का आयोजन होगा। शुगर फैक्ट्री स्थित रामकुटी के संत उद्धव दास और छवि दास महाराज ने बताया कि सोमवार को ब्रह्मलीन श्री त्यागी बाबा के पंचम मासिक तिथि के अवसर पर सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तर्पण और अभिषेक के साथ दस बजे सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।