पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल में ही मिलेगी सीजर ऑपरेशन की सुविधा

सिविल अस्पताल में ही मिलेगी सीजर ऑपरेशन की सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विशेषज्ञों के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही थी सुविधा

सैयदअबरार अली | आष्टा

विकासखंडके सबसे बड़े सिविल अस्पताल में जल्दी ही सीजर के अलावा अन्य बीमारियों के लिए ऑपरेशन सुविधा मिलने लगेगी। इसकी शुरूआत सीजर ऑपरेशन के माध्यम से हो गई है। हालांकि इसके लिए अभी जिले से आने वाले चिकित्सक सामग्री की मदद ली जा रही है। यह सब पिछले दिनों लगातार हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लगातार निरीक्षण से हो सका है।

अभी तक सिविल अस्पताल में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही थी। जबकि रोग विशेषज्ञों की पदस्थापना कर दी गई थी, लेकिन ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन संबंधी पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण विशेषज्ञों का विकासखंड के लोगों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिलने के कारण छोटे ऑपरेशन के लिए सीहोर, भोपाल या फिर नगर के निजी अस्पतालों की तरफ रूख करना पड़ता था। इस कारण लोगों को काफी खर्च उठाना पड़ता था। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त, कमिश्रर, संयुक्त संचालक के लगातार निरीक्षण के दौरान सभी ने ऑपरेशन शुरू करने पर जोर दिया है। यहीं कारण है कि सिविल अस्पताल में भी ऑपरेशन की शुरूआत सीजर ऑपरेशन से की गई है। सीजर के पहले ऑपरेशन के लिए सीहोर से विशेषज्ञ डॉ. भरत आर्य उपकरण के साथ आए थे। उनके साथ सिविल अस्पताल में पदस्थ महिला विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शब्बीर कुरैशी की टीम के साथ ऑपरेशन की शुरूआत की गई थी। इसमें एक बड़ोदिया गाडरी की एक गर्भवती महिला का सीजर ऑपरेशन किया गया था। इस समय सिविल अस्पताल परिसर में शासन से स्वीकृत 11 करोड़ रुपए की राशि से बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि भवन का पूरी तरह से निर्माण नहीं होने के कारण अभी मशीनों से लेकर अन्य सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं। क्योंकि पुराने भवन का निर्माण होना है इसके लिए सामग्री को इधर से उधर किया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि अभी वहीं ऑपरेशन किए जाएंगे जो अति आवश्यक होंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र की जनसंख्या करीब तीन लाख है जिसमें नगर की करीब 59 हजार है। इसके बाद भी सर्जिकल, सीजर, मेजर यहां तक की मॉइनर ऑपरेशन के लिए भी सीहोर, भोपाल, इंदौर मरीजों को जाना पड़ रहा था। यदि जल्दी ही अन्य प्रकार के ऑपरेशन होने शुरू होंगे तो खासकर गरीब तबके के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ पहुंचेगा।

नगर के सिविल अस्पताल में अब सीजर ऑपरेशन भी हाेंगे।