पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष पद के लिए दो और नामांकन पत्र जमा

अध्यक्ष पद के लिए दो और नामांकन पत्र जमा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में चुनावी हलचल बढ़ गई। शुक्रवार को 27 नामांकन जमा हुए। इसमें तीन अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए हैं। साथ ही दो उपाध्यक्ष और सह सचिव व कोषाध्यक्ष के तीन-तीन नामांकन फार्मों के साथ ही एक-एक पुस्तकालय व सचिव के नामांकन आए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के 14 नामांकन जमा किए गए हैं। 11 फरवरी ने नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है जो 15 तक जमा किए जाएंगे। चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में हलचल बढ़ गई है। पहले दिन कुल 26 ने फार्म लिए थे। इसमें से केवल 2 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए थे। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार एमएस बलभद्र, महेश दयाल चौरसिया, शरद जोशी ने नामांकन जमा किया । इसे मिलाकर अब तक अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों के नामांकन जमा हो चुके हैं। सहायक चुनाव अधिकारी वीएस चंदेल ने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशियों ने पहले दिन जमा किए थे और दूसरे दिन ओपी चौरसिया, दुर्गेश महेश्वरी ने नामांकन जमा किया। वहीं दूसरे दिन 14 कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन जमा किए हैं।

शुक्रवार को अभिभाषक संघ चुनाव के लिए नामांकन जमा किए गए।

खबरें और भी हैं...