सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर काटी जा रहीं किसानों की फसल : कांग्रेस
सीहोर | जिस जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं वहां सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की। प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हो रहे किसानों के सपनों को कुचलकर राज्य सरकार पीएम का सम्मान कर रही है। यह कितना न्याय संगत है। ये आरोप पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा सरकार पर लगाए। श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले सात महीनों में प्रदेश में 2230 किसानों ने आत्महत्याएं कीं। 22 हजार करोड़ की फसलों का नुकसान हुआ है। ऐसे दौर में भी सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किसानों की फसलें नष्ट की जा रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने गृह जिले में यह आयोजन करना ही था तो बेहतर होता कि उन्हें अपनी कर्मस्थली विदिशा में आयोजन करना था। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस सचिव राहुल यादव, राजेंद्र वर्मा, कमलेश कटारे, ओम वर्मा, इंजीनियर मूलचंद राठौर आदि मौजूद थे।