अभाविप ने देशद्रोही संगठनों का पुतला फूंका
सीहोर |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने जेएनयू विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट छात्र संगठनों द्वारा देश द्रोही नारे लगाने पर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश द्रोही संगठनों का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। नगरमंत्री अमित दांगी ने बताया कि कश्मीर की आजादी के लिए नारे लगाने वाले देशद्रोही संगठन जो भारत को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे हैं।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आलेख सिंह राणा ने कहा कि परिषद ऐसे वामपंथी संगठनों को प्रतिबंधित करने की तथा ऐसे देशद्रोहियों को फांसी की सजा देने की मांग करती है। इस विरोध प्रदर्शन में विभाग सहसंयोजक निखिल कुइया, जिला संयोजक कुलदीप सिंह राजपूत मौजूद थे।