पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होमगार्डों से युवाओं ने सीखा आपदा से निपटना, सिंहस्थ में भी देंगे सेवा

होमगार्डों से युवाओं ने सीखा आपदा से निपटना, सिंहस्थ में भी देंगे सेवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होमगार्ड विभाग ने परिचय सम्मेलन का आयोजन किया, जिलेभर के युवा शामिल हुए

भास्कर संवाददाता | सीहोर

बीते दिवस होमगार्ड विभाग ने परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें जिलेभर के युवा शामिल हुए। इसमें कॉलेज के छात्र, विशेष कलाओं में पारंगत युवाओं को शामिल किया गया। इस दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाए गए। इसमें शामिल युवा जिले भर में आपदा के समय अपनी सक्रियता निभाएंगे। साथ ही अपने आसपास होने वाली घटनाओं पर भी नजर रखेंगे। आपदा से निपटने के लिए लोगों का सहयोग करने के साथ ही विभागीय स्तर पर भी खबर देकर मदद दे सकेंगे। इसके अलावा यदि जरूरत पड़ी तो इनमें से कुछ युवा उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के दौरान भी अपनी सेवाएं देंगे।

होमगार्ड विभाग के जिला कमांडर आईके उपनारे ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों से आए युवाओं को इसमें शामिल किया गया। इस दौरान एक परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के भविष्य के लिए गुणवत्ता को भी जांचा। मौके पर देखा गया कि कौन व्यक्ति किस गुण में पारंगत है। उनकी कहां सेवाएं ले सकते हैं। आपदा के समय में कौन कहां काम आ सकता है। श्री उपनारे ने बताया कि सभी युवाओं का रिकार्ड एक साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का ट्रायल

परिचय सम्मेलन में मॉक ड्रिल भी कराई गई। इसमें युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। हर युवा अपनी कार्य क्षमता से लोगों की आपदा में मदद करने के लिए तैयार था। हालांकि अभी यह युवा अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करेंगे।

सिविल डिफेंस वालेटियर के लिए होमगार्ड लाइन में रजिस्ट्रेशन किए गए

खबरें और भी हैं...