पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में पार्क बनाने भूमि पूजन

मंडी में पार्क बनाने भूमि पूजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | गल्ला मंडी इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को पार्क की सौगात दी। यहां के निवासी कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। इन सभी की मांगों को ध्यान में रखते हुए नपा अध्यक्ष अमिता अरोरा ने पार्क का भूमि पूजन किया। साथ ही क्षेत्र में दो सड़कों का भी भूमि पूजन किया गया। स्थानीय लोगों को पेंशन और अनाज मिलने की पात्रता दिलाने के लिए भी आश्वस्त किया है।

वार्ड 22 इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में वर्षों से कोई सुंदर पार्क नहीं है। इस संबंध में पार्षद विशाल राठौर ने इसका प्रस्ताव दिया था। पार्क के लिए चिन्हित जगह में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इन्हें दो दिन पूर्व हटाया गया था। नपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा ने भूमिपूजन किया।

खबरें और भी हैं...