मिश्रा बने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
सीहोर | मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एमएल मिश्रा को जबलपुर में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान श्री मिश्रा ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, सचिव सुंदरलाल राठौर, जेबी सिंह, आदर्श शास्त्री, दिनेश जोशी, मनोज गुप्ता, अंशुल शर्मा, धर्मवती सिंह, अरूण ठाकुर, रामनारायण परमार, सुरेश श्रीवास्तव , अजय मालवीय, सुदीप तोमर, अखिलेश बडोदिया, संतराम जाटव, देवेंद्र सरयाम, जीवन बाबू तिवारी मौज्ूद थे।