जागरूकता के लिए मशाल रैली निकाली
सीहोर| बुधवार से जिले में कृमि नाशक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 2 से 18 साल तक के लगभग 3 लाख 39 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मंगलवार को इसी के प्रचार के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। इसकाे हरी झंडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके गुप्ता ने दिखाई।