पत्नी की हत्या कर शव प्रशिक्षण केंद्र में छिपाया
एक चौकीदार ने अपनी की हत्या कर उसके शव को पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के एक कक्ष में रख दिया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैयारियों को लेकर फोर्स को ठहराने के लिए इन कक्षों का जायजा लेने आरआई पहुंचे तो मामला सामने आ गया। आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। उसने प|ी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के पीछे पटवारी प्रशिक्षण संस्थान है। यहां पर प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां पर पूनम चंद यादव पुत्र स्व. चैन सिंह यादव 40 वर्ष चौकीदार के पद पर पदस्थ है। वह छोटी ग्वालटोली में रहता है।
बताया जाता है कि आरोपी का अपनी प|ी के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। उसकी प|ी 35 वर्षीय मधु यादव पिछले कुछ समय से इंदौर स्थित त्रिवेणी नगर में रह रही थी। इनके दो पुत्र हैं जिनमें बड़ा अमन और छोटा अनमोल है। बताया जाता है कि मंगलवार को मृतिका सीहोर कोर्ट के काम से आई थी। इसके बाद वह रुपए लेने पूनम चंद के पास गई।
पूनमचंद ने वेतन नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी ने फावड़े से उसकी हत्या कर दी।
आरआई को शक हुआ तो
खुलवाया दरवाजा
इसी बीच दोपहर के समय आरआई विजय दुबे प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। उन्हें यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए फोर्स को ठहराने की व्यवस्था करना थी। वह यहां पर कक्षों का जब निरीक्षण कर रहे थे तो एक कक्ष को चौकीदार खोलने में टालमटोल कर रहा था। जब शंका हुई तो श्री दुबे ने उस कक्ष को खुलवाया। इसमें चौकीदार की प|ी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अारोपी पूनम चंद्र यादव से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।