पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई में शौचालय निर्माण की मांग उठी

जनसुनवाई में शौचालय निर्माण की मांग उठी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्राम रफीकगंज निवासी आत्माराम ने शौचालय निर्माण की मांग के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि ग्राम के सरपंच ने पांच माह पूर्व शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा तो कराया लेकिन राशि नहीं मिलने से उसका काम अभी तक अधूरा है। इससे खुले में शौच जाने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकाे राशि अभी तक नहीं मिली है। इसके अलावा मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र खंगराले ने नसरूल्लागंज तहसील के झाली निवासी रामविलास आदिवासी को करंट लगने पर उसके लिए आर्थिक सहायता की मांग कलेक्टर से की है।

खबरें और भी हैं...