- Hindi News
- मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, बंद रहा रेलवे गेट
मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, बंद रहा रेलवे गेट
रविवारदोपहर को दोपहर के समय करीब आधे घंटे तक रेलवे गेट बंद रहा। इससे गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, क्यांेकि भोपाल से उज्जैन की ओर जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट जाने से ट्रेन के कुछ डिब्बे अलग हो गए। मालगाड़ी के ड्रायवर और गार्ड ने कपलिंग जोड़ने का काम किया और इसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2.35 बजे भोपाल की ओर से रही मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे और गार्ड की बोगी ट्रेन से अलग हो गई। गार्ड ने इसकी सूचना ड्रायवर को दी। इसके बाद ट्रैक पर ही मालगाड़ी रोक दी गई। घटना पचामा स्थित पशु आहार संयत्र के पीछे की है। इसके बाद ड्रायवर और गार्ड ने उतरकर कपलिंग को जोड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 15 मिनट तक ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हुआ। करीब 2.50 बजे मालगाड़ी आगे जा सकी। रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी भोपाल की ओर से आई थी और गुजरात जा रही थी। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेलवे फाटक खुला होने की वजह से मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिला। इसके चलते मालगाड़ी के ड्रायवर ने अचानक ब्रेक लगाए होंगे, जिससे कपलिंग टूट गई। पचामा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक रामेंद्र माथुर ने बताया कि गाड़ी अनकपलिंग हो गई थी। इस घटना में कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर में ही इसे जोड़ने के बाद गाड़ी रवाना हो गई थी। इस कारण कोई यात्री गाड़ी प्रभावित नहीं हुई।
वाहनोंकी लंबी कतारें
मालगाड़ीकी कपलिंग टूटने के बाद गाड़ी दो हिस्सों में नजर आने लगी। ऐसे में प्रेशर मिलने के कारण गाड़ी रेलवे क्रासिंग पर ही रुक गई। ऐसे में करीब आधा घंटे तक गेट बंद रहा। जिससे गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे बाद जब गेट खुला तो दोनों ओर वाहनों की भारी भीड़ से जाम की स्थिति बन गई।
सीहोर. इस तरह आधे घंटे तक गेट पर खड़ी रही मालगाड़ी।