- Hindi News
- सत्संग सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सत्संग सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सत्संग सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सत्संग से होती है ईश्वर की प्राप्ति : संत संजय
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर
सत्संगसे ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। सत्संग से अभिप्राय सत्य का संग है या फिर ऐसे महापुरुषों का सानिध्य है जिनका जीवन आदर्श है। ऐसे महापुरुषों का प्रवचन जो भौतिक जीवन से मन को हटाकर आत्मिक प्रकाश की ओर जाने की प्रेरणा देता है। यही वास्तविक सत्संग कहलाता है तथा उनका संग करने से मानसिक तथा आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह बात शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में आयोजित संत निरंकारी फेडरेशन के तत्वाधान में मानव एकता दिवस के आयोजन पर संत संजय कारने ने कही। अग्रवाल पंचायती भवन में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके पूर्व संत निरंकारी फेडरेशन द्वारा शहर में एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व फेडरेशन के वायएन जोशी, एचएस प्रजापति, गिरीश पाठक, रवि शंकर आदि कर रहे थे। बडा बाजार में धर्मसभा की गई।