कार्यक्रम में बताए आग से बचाव के तरीके
कार्यालय संवाददाता |. सीहोर
शासकीयचंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में पुलिस अग्निशमन सेवा द्वारा आग से बचाव के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन सेवा के अनुभवी फायर फाइटर्स ने कॉलेज के विद्यार्थियों को आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फायर इंदौर की मुख्य अधीक्षक हेमलता कोहली थीं। उन्होने समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर आगजनी की वारदातों में वचाव कार्यों के बारे में बताया।
कार्यप्रणालीसमझाई
इसदौरान अग्निशमन दस्ते द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण की कार्यप्रणाली भी विद्यार्थियों को समझाई। विशेषज्ञों पे आग लगने पर बचाव के लिए घर में बरती जाने वाली सावधानियों जैसे विद्युत स्विच और विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन भोपाल के फायर निरीक्षक रवीश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुदाम खाडे़, जिला पंचायत सीईओ रामराव भोसले, एडीएम संतोष वर्मा, एसडीएम हृदेश श्रीवास्तव, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीडी सिंह, एडि. एसपी अमित सक्सेना, एवं सभी थानों के टीआई उपस्थित थे।
सीहोर. छात्राओं को कार्यक्रम में प्रशिक्षण देते हुए।