पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम के प्रति सजग रहें युवा: वर्मा

श्रम के प्रति सजग रहें युवा: वर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंको श्रम के प्रति सजग रहकर अथक परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। साथ ही समाज मे आपसी सदभाव का माहौल बनाना चाहिए। किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आज के दौर में मोबाइल का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। यदि अधिक से अधिक किताबें पढ़ोगे तो ज्ञान बढ़ेगा।

यह बात एडीएम संतोष वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कही। वे नेहरू युवा केंद्र द्वारा आवासीय खेलकूद संस्थान के सभाकक्ष में चल रहे युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य शैलेंद्र निगम थे। उन्होंने भी युवाओं को प्रेरक उद्बोधन दिया। इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक शशांक गुबरेले ने भी अपनी बात कही। इस दौरान मुंगावली युवा मंडल के सदस्यों ने जैविक कृषि पर जागरुकता नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के नीरज तिवारी ने माना एवं आभार प्रदर्शन यंग स्टार युवा मण्डल के अध्यक्ष मानसिंह सेन ने किया। इसके पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को राजेश राघव ने जीवन कौशल शिक्षा के आयाम, कार्यक्रम प्रबंधन, आदर्श नागरिक जिम्मेदार नागरिक के गुण , राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सदभावना सहित अन्य गतिविधियों पर भी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक ब्रज मेवाड़ा, राकेश वर्मा, सतीश सेन, बसकन्या सूर्यवंशी, भूरी मालवीय, माधवी टांक, आशीष महेश्वरी, राहुल सेन, अखिलेश कुशवाह, निखिल अग्रवाल, देवसिंह मालवीय, सतीश नागर, अनिता राय थीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया।