पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाए

भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यूषणपर्व के समापन के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन समाज की जलयात्रा रविवार को निकाली गई। इस मौके पर समाजजनों ने भगवान की शोभायात्रा भी निकाली। रथ में सवार होकर द्वार-द्वार पहुंचे भगवान की जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

रविवार सुबह छावनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा चरखा लाइन, खजांची लाइन, बड़ा बाजार से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान महावीर भी अहिंसा के रथ में सवार होकर निकले। जगह-जगह लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना की।

जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भी जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं और युवतियां डांडिया खेलते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में समाज के अध्यक्ष अजय जैन, विमल जैन, राजेंद्र जैन, पवन जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि शोभायात्रा के पूर्व छावनी स्थित मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। अंत में समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले समाजजनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

धर्मसभाका भी आयोजन

रविवारको शोभायात्रा के बाद धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाजजनों सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा ने भी धर्मसभा का संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। समाजजनों ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए क्षमावाणी पर क्षमा याचना की।

भजनोंसे बांधा समा

छावनीस्थित दिगंबर जैन मंदिर पर शनिवार देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चला। इसमें टीवी कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, प्रकाश व्यास काका, अशोक सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।

सीहोर. चल समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं शामिल हुईं।