पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

इंदौर की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका

कार्यालयसंवाददाता | सीहोर

रविवारको दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर फाइनल मुकाबला इंदौर और जबलपुर की टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। अंत में इंदौर की टीम ने जबलपुर को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल पुरस्कार पर अपना कब्जा किया। इस तरह प्रथम पुरस्कार इंदौर, द्वितीय जबलपुर और तृतीय पुरस्कार के लिए भोपाल की टीम का चयन हुआ। इन टीमों में से अब प्रदेश स्तरीय एक नई टीम का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

रविवार की सुबह इंदौर और जबलपुर फुटबाल टीम के बीच फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। पहले हाफ तक इंदौर की टीम 1-0 की बढ़त लिए हुए थी, लेकिन हाफ के बाद जबलपुर टीम की टीम ने एक गोल कर बराबरी कर ली। लेकिन अंतिम समय में इंदौर फुटबाल टीम के शुभम ने शानदार गोल मारा, इससे इंदौर की टीम 2-1 से मैच जीती। प्रतियोगिता के तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए भोपाल और नीमच के बीच एकतरफा मुकाबला हुआ। जिसमें भोपाल टीम ने नीमच को 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। चर्च मैदान पर चल रही स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए रविवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव, सचिव निरंजन देव, राकेश शर्मा, प्रकाश व्यास काका, मनोज कन्नौजिया और रमाकांत समाधिया मौजूद थे।

श्रेष्ठखिलाड़ियों को मिलेगा मौका : मीडियाप्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मप्र फुटबाल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में करीब 36 जिलों की फुटबाल टीमों ने शिरकत की।

सीहोर. खिताब पर कब्जा जमाने के बाद उत्साहित खिलाड़ी ट्राफी लेते हुए।