पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | अंतराष्ट्रीयओजोन दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा 16 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रवक्ता प्राणी शास्त्र विभाग के प्रोफेसर आईए दुरानी थे। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रोफेसर श्री दुरानी ने ओजोन डिप्लेशन एक प्रमुख समस्या के बारे में बताया और ओजोन परत को एक वरदान के रुप में बताया जो कि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में किस प्रकार लाभदायक है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई प्रश्न पूछे तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टेसी थॉमस वनस्पति शास्त्र विभाग तथा आभार प्रोफेसर मीना दाहिमा ने किया।