पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका पर गोली चलाने वाला पहुंचा जेल

प्रियंका पर गोली चलाने वाला पहुंचा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत सीहोर की सब इंजीनियर प्रियंका बघेल को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस ने आरोपी का पीआर मांगा था। मामले में मंगलवार को न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी ने गोली क्यों चलाई, इसका खुलासा जल्द हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर को रेलवे स्टेशन से प्रियंका अपनी दो अन्य सहकर्मियों के साथ ऑफिस जा रही थी, तभी रास्ते में एसपी निवास के पास ही बाइक पर सवार दो युवक आए और उनमें से एक ने प्रियंका पर गोली चला दी। ऐसे में प्रियंका को गंभीर हालत में उपचार के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर भोपाल, विदिशा, ग्वालियर सहित कई जगह के युवाओं से पूछताछ की थी।

प्रियंका के होश में आने के उसके बताए हुए हुलिए के अनुसार पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार कर आरोपी की शिनाख्त प्रियंका से करवाई थी। इसमें प्रियंका ने एक आरोपी को पहचान लिया था। आरोपी की शिनाख्त मंडी निवासी अंकित पिता नितेश गांधी के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड की मांग की। इस पर न्यायालय में आरोपी को एक दिन के पीआर पर भेज दिया था। बुधवार को आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

10हजार का इनाम भी था आरोपी पर: पीड़ितप्रियंका बघेल भोपाल के एसआई आरबी बघेल की पुत्री है। प्रियंका पर गोली चलाने के मामले ने पुलिस की नींद हराम हो गई थी। मामले में तुरंत ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जब पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई तो वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा भी की थी।

गोलीमारने की वजह पता नहीं :पुलिस नेमामले में एक आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अब तक पुलिस गोली मारने की वजह नहीं जान सकी। पुलिस का मानना है कि शायद पीआर में आरोपी अपना जुर्म कबूल ले और घटना की वजह बता दे। हालांकि पुलिस अब भी उस दूसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई जिसके साथ बाइक पर सवार होकर आरोपी आया था।

पिताकी दुश्मनी का शिकार तो नहीं : प्रियंकाके पिता राजबहादुर सिंह बघेल पर भी वर्ष 2004 में जानलेवा हमला हुआ था। तब वे विदिशा में पदस्थ थे। शुरुआत में प