बर्तन और ईंट बनाने के लिए मांगी जगह
कुम्हारप्रजापति समाज के लोगों ने बुधवार को रैली निकालकर अपना पुश्तैनी व्यवसाय संचालित करने के लिए जमीन आरक्षित करने की मांग उठाई। इसके लिए कलेक्टर को संबोधित एक ज्ञापन भी समाजजनों ने दिया।
ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि मध्यप्रदेश राजस्व मंत्रायल ने जिला प्रशासन को आदेशित किया था कि कुम्हारों को ईट, कबेलू और बर्तन बनाने के लिए शहर के नजदीक कोई जगह चिन्हित कर आरक्षित की जाए। लेकिन कई साल बीतने के बाद भी अब तक उनके पुश्तैनी कार्य के लिए जमीन आरक्षित नहीं की गई। ऐसे में समाज के लोगों के सामने परिवार के भरण-पोषण का भी संकट हो गया। ऐसे में समाजजनों ने अपने पुश्तैनी व्यवसाय को जारी रखने के लिए शासन से जमीन आरक्षित करने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने से पूर्व बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते रैली निकाली। ज्ञापन देने वालों में प्रेम मास्टर, हरि प्रसाद, भरत वारिया, बेनी मास्टर, कमल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, राजू पटेल, लखन लाल, सुनील थे।