रावण दहन स्थल का भूमि पूजन आज
न्यूज़ इनबॉक्स
रावण दहन स्थल का भूमि पूजन आज
सीहोर | गुरुवारको बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। सुबह दस बजे विशेष मुहूर्त में पूर्ण विधि विधान से भूमि पूजन होगा। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और अध्यक्ष रूपेश सक्सेना (एडव्होकेट) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने दी। श्री दीक्षित ने बताया कि विजयादशमी का पर्व छावनी दशहरा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां 3 अक्टूबर को देर रात में रावण दहन किया जाएगा।
मंडीहाउसिंग बोर्ड में आज रहेगी बिजली गुल
सीहोर |11 केवीमंडी और औद्योगिक फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 18 सितंबर को सुबह 9 बजे से बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। सहायक यंत्री मप्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए बिजली बंद की जाएगी। जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी उनमें पूरा मंडी क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र रहेगा।
निशुल्कगरबा प्रशिक्षण आज से
सीहोर | सुरभिसंस्था द्वारा गरबा और डांडिया प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। नगर में प्रथम बार गुजराती गरबा स्टेप्स और डांडिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर आयु वर्ग की किशोरियां, महिलाएं और बच्चे इसमें हिस्सा ले सकते हैं। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 24 सितंबर तक शाम काे 5 से 6 बजे तक विवेकानंद कॉलेज परिसर अवधपुरी में दिया जाएगा। यह पूरी तरह निशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण प्रतीक्षा शर्मा देंगी। सहयोगी की भूमिका प्रदीप नागिया, मनोज दुबे, मनोज सक्सेना और दिलीप तोमर की रहेगी।
जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक आज
सीहोर | जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक 18 सितंबर को रखी गई है। बैठक दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
अग्रसेनमहोत्सव शुरू
सीहोर | अग्रसेनजयंती महोत्सव शुरु हो गया है। गुरुवार को दादी की कोठी सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसी के साथ 7 ब्लाउज पीस के आयटम बनाओ प्रतियोगिता शाम 6 से रात 8 बजे तक होगी। इसी के सा