पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हटाई जा सकी हड्डी मिल

नहीं हटाई जा सकी हड्डी मिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशमंदिर रोड स्थित सिलेटर हाउस, हड्डी मिल, चमड़ा गोदाम को हटाए जाने की मांग करने के बाद भी आज तक सुनवाई नहीं हो सकी। इनके कारण यहां के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। पार्षद रिजवान पठान ने हड्डी मिल चमड़ा गोदाम की बदबू से होने वाली दिक्कतों काे लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि इसी रास्ते पर पड़ने वाली मस्जिद में नमाज के लिए जाने वाले लोगों को भी बदबू का सामना करना पड़ता है। इसे यहां से हटाने के लिए लोग कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका। यहां पास में आवासीय कॉलोनी भी है। हवा चलने पर इसकी बदबू लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। रिजवान पठान ने प्रशासन से मांग की है कि जल्दी सिलेटर हाउस, हड्डी मिल, चमड़ा गोदाम को बंद किया जाए।