नवयुवक संघ के अध्यक्ष बने लालू शाह
सीहोर | इसवर्ष भी नवयुवक संघ गल्ला मंडी के तत्वावधान में दुर्गा महोत्सव महा पर्व आस्था और उत्साह से आयोजित किया जाएगा। दुर्गा महोत्सव मनाए जाने के लिए संघ की एक विशेष बैठक समाजसेवी पंडित हरि प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर सर्व सम्मति से लालू भाई शाह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में कैलाश राठौर, भगवती प्रसाद राठौर, अभिषेक पटेल, राजेश राठौर, मनोज राठौर, सांस्कृतिक सचिव मनोहर लाल राठौर, मितेश गांधी, भगवान दास मकरैया और संजय यादव को बनाया गया है। प्रचार सचिव शैलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष अरुण डाबी के साथ कार्यकारिणी में नरेश तिवारी, मोहन राठौर, महेंद्र पटेल, कैलाश राठौर थे।