- Hindi News
- मुंगावली में हिंदी दिवस पखवाड़े का शुभारंभ
मुंगावली में हिंदी दिवस पखवाड़े का शुभारंभ
सीहोर | मुंगावलीयुवा मंडल द्वारा नेहरु युवा केंद्र के सहयोग से गांव में हिंदी दिवस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निबंध एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दीपिका कुशवाहा, सरिता राठौर एवं राहुल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच रामकरण मालवीय ने की। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा कोर अनिता राय, सतीश नागर का सहयोग रहा। मुंगावली युवा मंडल के सदस्य संतोष राठौर, सुनील विश्वकर्मा, नरेंद्र अादि थे।