- Hindi News
- राष्ट्रीय युवा कोर का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
राष्ट्रीय युवा कोर का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कौशलविकास उद्यामिता युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया में राष्ट्रीय युवा कोर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें दस जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा सेवनिया गांव में शिविर लगाया गया। इसके लिए पहले से तैयारियां की जा रही थीं। इस शिविर में जिले के अलावा बाहर से भी प्रतिभागी आए हैं। जिन दस जिलों को इसमें शामिल किया गया है उनमें सीहोर, रायसेन, विदिशा, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, सागर, शिवपुरी, भिंड एवं इंदौर हैं। 15 दिवसीय इण्डक्षन प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इछावर के विधायक शैलेंद्र पटेल उपस्थित थे। विशेष अतिथि में राजेश राघव, शशांक गुबरेल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक ब्हीएस पांडे द्वारा की गई। इस अवसर पर इछावर विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा कोर के रूप में कार्य करते हुए आप लोग अपने समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारण एवं समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारण और समय का उचित प्रबंधन करते हुए अपने जीवन चरित्र तथा भविष्य का निर्माण करें।
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के नीरज तिवारी द्वारा किया गया तथा लेखापाल प्रदीप कुमार तिवारी ने आभार माना। इस आयोजन में मानसिहं सेन, आशीष महेश्वरी, नितिन ठाकुर, सतीष नागर, हरगोविंद ठाकुर, राजेश सोनी मौजूद थीं।