पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की बैठक

वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की बैठक

सीहोर | शासकीयवाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले देवीसिंह मेवाड़ा और लियाकत खान को विदाई दी। सेवा निवृत्त वाहन चालकों को संघ द्वारा शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। संघ की कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रांतीय महामंत्री रियाज खान आष्टा ब्लाक अध्यक्ष भोलू खां, ब्लाक बुदनी से शाहिद अली, ओम प्रकाश, यूनुस खान, राजेंद्र राठौर, नर्मदा प्रसाद, संरक्षक अजीज खां, निसार खां, नरेश मालवीय एवं जिले के समस्त वाहन चालक उपस्थित थे। आभार करीम खां ने माना।

पर्यवेक्षकने चुनाव को लेकर किया दौरा

शुजालपुर | नगरीयनिकाय निर्वाचन के पर्यवेक्षक उमर फारूख खट्‌टानी ने नगरीय चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा अनुभाग के अंर्तगत आने वाली नगर पालिका शुजालपुर, अकोदिया, पोलायकलां एवं नगर पंचायत पानखेडी कालापीपल का दौरा किया। इस दौरान उनके द्वारा दावे आपतियों का निरीक्षण किया गया तथा इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान यहां पर वार्डों की स्थिति तथा मतदाता सूची में किए गए बदलाव के बारे में भी जानकारी ली।

काॅलेजकी छात्रा को दी सहायता राशि

शुजालपुर | नगरके शासकीय जवाहरलाल नेहरू काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढने वाली छात्रा सौरम पुत्री मोहनलाल मालवीय निवासी ग्राम बसला गत 7 मार्च को पटरी क्रास करते समय एक मालगाड़ी की चपेट में गई थी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उक्त छात्रा को विधायक इंदरसिंह परमार के प्रयास से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 75 हजार रूपए का चेक दिया गया। उक्त राशि उक्त छात्रा के भाई देवराज मालवीय काे मंगलवार को तहसील कार्यालय में भेंट की गई।

पीएमके बाद परिजनों को दिया शव

शुजालपुर | सोमवारकी शाम को तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम गागलाखेडी में रहनेवाले कक्षा 10वीं के छात्र राकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण परमार उम्र 15 वर्ष की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। उक्त छात्र के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह ग्राम पटलावदा से स्कूल से अपने घर जा रहा था। उक्त छात्र को शासकीय अस्पताल सिटी उपचार के लिए लाया गया था। उसकी मौत के बाद शव उसके परिजनों को दे दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मर्ग कायम किया गया। उक्त छात्र के शव यात्रा में मंगलवार को बड़ी संख्या में लो