बिना रजिस्ट्रेशन चल रही पैथालॉजी सील
बिना रजिस्ट्रेशन चल रही पैथालॉजी सील
जावर | नगरमें बिना रजिस्ट्रेशन लाईसेंस के चल रही पैथालॉजी को सोमवार को प्रशासन ने निरीक्षण के बाद सील कर दिया तथा आगे की जांच के लिए प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम के पास भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि नगर सहित पूरे क्षेत्र में कई पैथालॉजी झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी रोक-टोक के लोगों का इलाज कर रहे हैं। इससे लोगों की जान के साथ खतरा बना रहता है। प्रशासन को नगर के शिवाजी नगर क्षेत्र की जानकारी मिली कि यहां पर बिना रजिस्ट्रेशन लाईसेंस के पैथालॉजी चल रही है। इसके बाद एसडीएम नरोत्तम भार्गव के निर्देश पर नायब तहसीलदार डॉ. अंबरपंथी मौके पर पहुंचे तथा पैथालॉजी की जांच की तो उसके संचालक के पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद श्री पंथी ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथालॉजी को सील कर दिया। डॉ. पंथी ने बताया कि पैथालॅजी को सील कर पंचनामा बनाकर ताला लगा दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर अनुविभागीय अधिकारी के पास भेजा गया है।
गरबाएकल नृत्य के साथ मनेगा दुर्गा उत्सव
सीहोर | हाउसिंगबोर्डकाॅलोनी में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि 25 सितंबर गुरुवार को मां दुर्गा की घट स्थापना की जाएगी। 26 सितंबर को संगीतमय दुर्गा चालीसा का पाठ, 27 तारीख को संगीतमय सुंदर कांड, 28 को महामृत्युंजय एवं दुर्गा जी के मंत्रों द्वारा हवन शांति, शिव जी का अभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही एक 2 अक्टूबर गरबा एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही 3 सितंबर शुक्रवार को हवन पूजन एवं 56 भोग का आयोजन होगा।
स्नानकरने जाने वालों की लगी रही भीड़
आष्टा | मंगलवारको नगर के नए बस स्टैंड पर अमावस्या पर्व पर नर्मदा, नेमावर, आंवलीघाट, औंकारेश्वर, उज्जैन आदि जगहों पर स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उल्लेखनीय है कि इस माह मंगलवार बुधवार दो दिन अमावस्या होने से कुछ लोग तो सोमवार शाम को स्नान करने के लिए रवाना हो गए थे। जबकि कुछ मंगलवार शाम को नर्मदा, नेमावर, आंवलीघाट आदि स्थानों पर स्नान करने के लिए गए। इससे दिनभर नगर के बस स्टैंड पर दिनभर भीड़ की स्थिति बनी रही। वहीं बसों में भी यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी।
हिंदूउत्सव समिति की बैठक हुई
आष्टा | हिंद