पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यावैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।

वाषिक उत्सव 8 दिसंबर को स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत तरीके से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में सत्यसांई विश्व विद्यालय तकनीकी एवं मेडिकल साइंस के कुलपति आरपी सिंह, प्रो. जयकरण सिंह उपस्थित थे।

बच्चोंने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत

विद्यालयप्राचार्य मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसी श्रंखला में उपप्राचार्य सोमेश पाठक ने जयकिशन का विद्यालय की शिक्षिका संध्या जैन द्वारा विद्यालय डायरेक्टर ज्योति पाठक, ज्योति चौहान द्वारा विद्यालय प्राचार्य मनोज पाठक का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

सर्व प्रथम मां सरस्वती की वंदना मंच पर प्रस्तुत की गई। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को विराम देते हुए विद्यालय प्राचार्य मनोज पाठक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम पिछले तीन वर्षों में श्रेष्ठ रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि सीबीएसई मान्यता के लिए विद्यालय का आवेदन कर दिया गया है।

बच्चेहैं फूल की तरह

मुख्यअतिथि डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चे फूल की तरह हैं, जिन्हें हम शिक्षा देकर सर्वांगीण विकास का सोपान दे सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जन्म या धन से बड़ा नहीं होता। उसे शिक्षा ज्ञान ही संसार में बड़ा स्थान देते हैं।

विद्यालय के विद्यार्थीयों को सत्र 2013-14 के उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्राचार्य द्वारा मंच पर ट्राफी भेंटकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय कोआर्डिनेटर राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।