पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवधानसभा में गूंजा कॉलेज का मुद्दा

िवधानसभा में गूंजा कॉलेज का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31साल बाद भी स्थानीय शासकीय कॉलेज में स्नात्कोत्तर कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। इस मुद्दे को क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में उठाया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह का कोई प्रपोजल ही नहीं मिला है।

शासकीय कॉलेज इछावर की स्थापना वर्ष 1983 में हुई। यह कॉलेज जिले का दूसरा सबसे पुराना कॉलेज है लेकिन 31 साल बाद भी आज तक यह पीजी नहीं हो सका। क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा के पटल पर सवाल रखा कि क्या कारण है कि इछावर कॉलेज में विज्ञान संकाय और स्नात्कोत्तर कक्षांए शुरु नहीं हो पाईं। इस प्रश्न के उत्तर में उच्चशिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता का कहना था कि इस समस्या को लेकर किसी तरह से कभी कोई प्रपोजल ही सरकार को पिछले बीस साल के दौरान नहीं मिला।

लाखोंकिसान परेशान

प्रश्नकालके दौरान किए एक सवाल के जवाब में उर्जामंत्री ने बताया कि सवा दो हजार किसानों को दिए गए बिजली बिल दुरूस्त कराए गए हैं जबकि शैलेंद्र पटेल का कहना था कि सीहोर जिले में लाखों किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं।

उन सभी को एक साथ न्याय मिलना चाहिए था जब इस विषय पर विधायक शैलेंद्र पटेल ने चर्चा की तो उनका कहना था कि भाजपा की पक्षपात पूर्ण नीति आम नागरिकों की परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी वजह से विधानसभा में प्रश्न उठाया गया। उल्लेखनीय है कि कई गांवों में बिजली नहीं होने से किसान परेशान हैं।