- Hindi News
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीयमतदाता दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर अभी से तैयारियां करने के लिए कलेक्टर ने शाकसीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डीईओ और कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को कहा गया है। यह दिवस 25 जनवरी को आयोजित किया जाता है। कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
हायर सेकंडरी स्कूल स्तर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट में नाम तथा पहचान पत्र होना युवा में गर्व का विषय, वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय मतदाता दिवस, गौरव का विषय, निर्वाचन व्यय शासन द्वारा वहन किया जाए। निबंध प्रतियोगिता के लिए अधिकतम शब्दों की सीमा पांच सौ रखी गई है।
स्लोगन कि लिए इनकी संख्या 30 होगी। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए अधिकतम समय एक घंटा रखा गया है। प्रतिभागी अपनी-अपनी ड्राइंग शीट तथा चित्रकला सामग्री और रंग लेकर आएंगे।