- Hindi News
- स्वदेशी जागरण मंच का होगा प्रांत सम्मेलन
स्वदेशी जागरण मंच का होगा प्रांत सम्मेलन
सीहोर | स्वदेशीजागरण मंच का प्रांत सम्मेलन 14 दिसंबर को जिला न्यायालय के पीछे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार प्रांत सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अरुषेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से सम्मेलन का शुभारंभ होगा। सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह तथा राष्ट्रीय एकता परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए समितियों का गठन भी किया गया है।