सदस्यता में अब किसानों पर नजर
अधिक से अधिक संख्या में किसानों को शासन की योजनाएं बताकर भाजपा से जोड़ें और किसानों को सदस्यता दिलाएं। यह बात मंगलवार को बस स्टैंड स्थित सिंधी धर्मशाला में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी गिरधारी लाल पाटीदार ने कही।
बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिसिंह मीणा ने की। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर लाल शर्मा ने पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक संख्या में जन समुदाय को जोड़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष श्री मीणा ने प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। बैठक को आष्टा मण्डी अध्यक्ष धरम सिंह आर्य, धर्मेंद्र गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष अशोक सिसोदिया, राधेश्याम कवाड़ी , ठाकुर सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विष्णु परमार ने किया तथा आभार कमलेश राठौर ने माना। बैठक में भोलाराम त्यागी, कमलेश राठौर, राकेश प्रजापति, कृपालसिंह मितवाल, मांगीलाल परमार, नंदकिशोर पटेल, रायसिंह धनगर, सोभागसिंह मेवाड़ा, फतेसिंह भाटी, बाबूलाल जाट, माखन परमार, इमरत लाल परमार, ताराचंद मालवीय, नीरज परमार थे।
भाजयुमो बनाएगा 50 हजार नए सदस्य
सीहोर| भारतीयजनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत युवा मोर्चा ने जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश में 9 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा ने भी अपनी जिम्मेदारी उठाते हुए जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।
सीहोर. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई।