पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल प्रांगण में हो रैन बसेरा की मांग

अस्पताल प्रांगण में हो रैन बसेरा की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजोंके लिए बनाए जाने वाला रैन बसेरा नेहरु पार्क में बनाने के स्थान पर अस्पताल प्रांगण में ही बनाया जाए। यदि अस्पताल प्रांगण में इसे बनवाया जाता है तो इसका फायदा भी मिल सकेगा। इस आशय का एक ज्ञापन भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र राठौर ने कलेक्टर सुदाम खाडे को दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जानकारी अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए एक रैन बसेरा बनाया जाना है। इसे जिला अस्पताल के पीछे नेहरु पार्क में बनाने का प्रस्ताव आया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी अस्पताल और गुरुद्वारे के सामने रैन बसेरा बनाए गए थे। अस्पताल से दूर होने के कारण इनका सदुपयोग ही नहीं हो सका। इसका कारण है कि मरीजों के परिजन अस्पताल छोड़कर इतनी दूर नहीं रह सकते हैं। इसलिए यदि रैन बसेरा बनाया जाना है तो इसे जिला अस्पताल के प्रांगण में ही बनाया जाए, जिससे मरीजों के परिजनों को इसका फायदा मिल सके।

अस्पतालमें ही सोते हैं मरीजों के परिजन

रातके समय मरीजों के परिजन अस्पताल के अंदर ही बरामदे में सो जाते हैं। कई बार अस्पताल प्रांगण में भी किसी तरह यह लोग रात गुजार लेते हैं। इस कारण से उन्हें काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस समस्या का समाधान होना जरूरी है जिससे मरीजों के परिजन अस्पताल प्रांगण में ही रह सकें।