अरहर की फसल में लगा उगरा रोग
सीहोर. अरहर की फसल रोग लगने से खराब हो रही है।
निज संवाददाता | श्यामपुर
अरहरकी फसल में इन दिनों उगरा रोग लग गया है। इस रोग के कारण पौधों की पत्तियां सूख रही हैं जिससे पौधे पर्याप्त ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं। यह बात कृषि वैज्ञानिकों के दल के सर्वे में सामने आई है। क्षेत्र में अधिकांश फसलों में उगरा रोग पाया गया। दल के सदस्यों ने किसानों से चर्चा कर उन्हें रोग के उपचार की सलाह भी दी। अरहर अर्थात तुवर की फसल का सर्वे तहसील सहित क्षेत्रों में उगरा रोग से अरहर फसल प्रभावित हो रही है।ये रोग भी आए सामने: उगरा इस तरह की बीमारी है जिसमें पौधों के पत्ते सूखने लगते हैं। इससे पौधा जल्दी सूख जाता है। किसान इसकी शिकायत ला रहे हैं।
फाइथोथोराब्लाइट : इसबीमारी के कारण पौधे का तना बीच में से कमजोर होकर टूट जाता है, जिससे पौधे का समुचित ग्रोथ नहीं हो पाता है।
अल्टरनीरियालीफ स्पॉट : इसबीमारी के कारण पौधों के पत्तों पर अलग-अलग निशान बन जाते हैं। यह बीमारी पौधों को अंदर से कमजोर करती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।