पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ ने उठाई सर्च राशि कम करने की मांग

किसान संघ ने उठाई सर्च राशि कम करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान संघ ने उठाई सर्च राशि कम करने की मांग

कार्यालयसंवाददाता | सीहोर

राज्यसरकार द्वारा 15 अगस्त से बढ़ाई गई केसीसी. सर्च रिपोर्ट की फीस कम करने की मांग भारतीय किसान संघ ने उठाई है। 15 अगस्त से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसानों से लगने वाली सर्च रिपोर्ट की फीस में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी कर दी है। यह राशि बहुत अधिक है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। पूर्व में 25 रुपए के शुल्क में एक से लेकर 30 वर्ष तक की जमीन से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज प्राप्त कर लिये जाते थे लेकिन अब 50 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से शुल्क लिया जा रहा है। मांग करने वालों में संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल पाटीदार, जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह यादव, सुनील शर्मा, राजेश मेवाड़ा, नन्नुलाल गौर, जीवनसिंह परमार, कन्हैया परमार हैं।