ज्ञापन देकर बताएंगे समस्याएं
ज्ञापन देकर बताएंगे समस्याएं
सीहोर | जिलेके सभी विभागों में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विभाग प्रमुख को ज्ञापन दिया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने की।
श्री मिश्रा ने बताया कि आज विभागों में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ऐसे में कर्मचारी मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं। इसके लिए संघ विभाग की समस्याओं की सूची तैयार करेगा और फिर समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन देगा। बैठक में पुरुषोत्तम पारीक, जेबी सिंह, सुंदर राठौर, दिलीप राठौर, आदर्श शास्त्री, नर्मदा खरे आदि थे।