पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या भी एक अभिशाप

भ्रूण हत्या भी एक अभिशाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मप्र मानव अधिकार आयोग द्वारा कॉलेज में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

कार्यालयसंवाददाता | सीहोर

भ्रूणहत्या आज समाज में एक अभिशाप का रूप ले चुका है। इससे हमें दूर रहना चाहिए। भ्रूण हत्या के कारण ही आज महिला और पुरुषों की संख्या में इतना अंतर आया है। कई समाज तो ऐसे हैं जहां आज के दौर में लड़कियों की भारी कमी आई है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो समाज को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकाना पड़ सकती है।

यह बात शनिवार को शासकीय चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कलेक्टर सुदाम खाड़े और एसपी डॉ. रमन सिंह सिकरवार ने कही। कॉलेज में मप्र मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोग के जिला संयोजक बीपी खरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉ. आरके गुप्ता एवं डॉ. बीके चतुर्वेदी ने लिंग परीक्षण के कारण और भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को बताया। अग्निशमन की एसपी श्रीमती हर्षिता ने भी भ्रूण हत्या विषय पर महिलाओं की भूमिका बताई। एडीएम संतोष वर्मा और जिला पंचायत सीईओ आरआर भोंसले ने लिंग परीक्षण का विरोध करते हुए भ्रूण हत्या रोकने की बात कही। अंत में आभार प्रदर्शन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीडी सिंह ने किया।

सीहोर. शासकीय चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।