फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान
न्यूज़ इनबॉक्स
फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान
शुजालपुर | नगरसीमा से लगे ग्राम पिपलोद निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नगर के समीप स्थित ग्राम पिपलोद निवासी गोपाल उर्फ मोरसिंह पुत्र जगन्नाथ घोसी उम्र 35 साल ने शुक्रवार की रात को ग्राम के ग्रिड के पोल पर फांसी ली। युवक का शव पोल पर टंगे रहने की खबर पुलिस को ग्राम के निवासी विक्रम सिंह द्वारा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आएगा।
छात्राओंको दिया रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
सीहोर | गर्ल्सकॉलेज की छात्राओं को कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया गया। एक महीने तक चले सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को कम समय में बेहतर रोजगार के तरीके बताए गए। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कालिका डोलस ने समापन समारोह में प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। इस प्रशिक्षण में 70 छात्राएं शामिल हुई थीं। छात्राओं को अलग-अलग वर्ग के आधार पर रोजगारमूलक इकाइयों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने अपनी जिज्ञास के प्रश्न भी पूछे। प्रशिक्षण जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से हुआ। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. सरला कसौटिया एवं प्रकोष्ठ सहायक बीएन अरोरा भी उपस्थित थे।
शिक्षकोंका किया सम्मान
सीहोर | शासकीयहाई स्कूल ग्वालटोली में इनरव्हील क्लव द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष इनरव्हील क्लव कांता गट्टानी और मालती अग्रवाल, विशेष अतिथि रोटरी क्लव के अध्यक्ष मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष एसआर गट्टानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम यादव ने की। प्राचार्य वायके माथुर ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का इनरव्हील क्लव द्वारा श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बीना कुरियन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अरूण जोशी और आभार आरसी राठौर ने माना।
मानसून मीटर
बारिश सेमी में
81.5
अबतक हुई बारिश
0.5
बारिश24 घंटे में
25.0oc
अिधकतम
न्यूनतम
अगले 24 घंटे में बा