पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी से हटाया अितक्रमण

सब्जी मंडी से हटाया अितक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको एक बार फिर सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन के अमले ने सख्ती भी दिखाई। जो विरोध कर रहे थे उन्हें सख्ती से हटाया गया। दोपहर में करीब दो घंटे तक अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराया था। इस दौरान यहां से सब्जी व्यापारियों के गोदाम भी हटाए गए थे और शेड के नीचे चबूतरों पर ही सब्जी विक्रेताओं को दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तत्कालीन कलेक्टर कवींद्र कियावत के स्थानांतरण के बाद से ही फिर से शहर में अतिक्रमण पैर पसारने लगा। ऐसे में सब्जी मंडी में फिर अतिक्रमण होने लगा और दुकानदार सड़कों पर अपनी दुकानें लगाने लगे। इस कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बनने लगी। ऐसे में शनिवार को पुलिस प्रशासन और नपा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों पर सख्ती भी दिखाई गई।