पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर इंदौर ने की जीत दर्ज

आखिर इंदौर ने की जीत दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयआवासीय खेलकूद संस्थान में चल रही स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शनिवार को इंदौर की फुटबाल टीम और भोपाल की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। आखिरकार इंदौर की टीम ने भोपाल को 3-0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच जबलपुर और इंदौर की फुटबाल टीम के होगा।

शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले जबलपुर की फुटबाल टीम ने नीमच को 3-4 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

इसी तरह इंदौर की टीम ने भी भोपाल को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि रविवार को चर्च मैदान पर दोपहर में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंदौर की फुटबाल टीम और जबलपुर की टीम के बीच होगा। इसके साथ ही तीसरे स्थान के लिए भोपाल फुटबाल टीम और नीमच फुटबाल टीम के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, एसोसिएशन के सचिव अमित निरंजन देव और मनोज कन्नोजिया उपस्थित रहेंगे।

सीहोर. आवासीय खेलकूद मैदान पर खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगाते हुए।