- Hindi News
- हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हुईं कई प्रतियोगिताएं
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हुईं कई प्रतियोगिताएं
सीहोर | विद्यावैली पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।
हिंदी वाचन मैराथन प्रतियोगिता कथा चौथी से छठवीं तक के लिए आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक सदन में तीन सदस्यीय टीमों ने भाग लेकर रिलेरेस की भांति एक के बाद एक क्रम से आकर वाचन किया। सीनियर कक्षाओं में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रस्तुत शीर्षक जीवन में संस्कारों का मूल्य पर बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर विश्वास दिलाया कि नैतिक मूल्य संस्कार बच्चों में निहित है।
प्रथम, द्वितीय तृतीय कक्षा के लिए हिंदी-सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी बच्चों ने सुंदर लेखन में उत्साह दिखाया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए खोजो खजाना रेस का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, केजी 1 केजी 2 के बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक निरीक्षण समिति में प्राचार्य मनोज पाठक, सोमेश पाठक, सुमित स्वामी राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे।