पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहाने गईं दो किशाेरियों की नदी में डूबने से मौत

नहाने गईं दो किशाेरियों की नदी में डूबने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहाने गईं दो किशाेरियों की नदी में डूबने से मौत

शुजालपुर | मंगलवारको घर से नदी में नहाने गईं दो किशोरियों की डूब जाने से मौत हो गई। जैसे ही खबर गांव में पहुंची तो यहां सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पीएम के लिए ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलखेड़ी निवासी दरयाव की 14 वर्षीय पुत्री वसंती और बक्शी की 12 साल की बेटी मंजू मंगलवार को दोपहरबाद करीब तीन बजे गांव के पास स्थित जमधड़ नदी में नहाने गईं। बताया जाता है कि जब यह दोनों बालिकाएं नहाने लगीं तो इनमें से एक का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी। इसी बीच दूसरी ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने जब तक इन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों बालिकाओं की मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अभिलाषाबनीं ट्रेनर

सीहोर | विश्वविद्यालयस्तर पर क्रिकेट खेलने वाली अभिलाषा शर्मा को टीम इंडिया की अंडर-19 टीम की फिटनेस ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी वह क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के दौरान अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस संबंध में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि अभिलाषा शर्मा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बेंगलूर में जारी ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ और सेंटर जोन की टीमों में ट्रेनर के रूप में चुना गया है।