कार पलटी, एक की मौत
इंदौरसे भोपाल की ओर जा रही एक कार मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 सीएल 2012 मंगलवार दोपहर इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12.30 बजे चौपाल सागर के समीप एक ढाबे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पहल गई और खेत में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया है। मंडी टीआई डीएस चौहान ने बताया कि मृतक इंदौर के जानकी नगर निवासी दुर्गेश पिता ओंकारलाल जोशी 46 वर्ष है। घायल कार्तिकेय पिता शिवनारायण त्रिपाठी 45 वर्ष को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
16वर्षीय बालक की हालत गंभीर : इधरहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सुबह करीब 11 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक किशोर घायल हो गया। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान 16 वर्षीय भूपेश के रूप में हुई। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर कर दिया गया।
नहींथम रही दुर्घटनाएं : जिलेमें दुर्घटनाओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन जिले में दुर्घटनाओं में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक महीने में करीब 50 से अधिक दुर्घटनाएं जिले में हुई हैं। इन दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोगों की मौत भी हुई है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है।