पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईश्वर को पाने के लिए गुरु की भक्ति जरूरी

ईश्वर को पाने के लिए गुरु की भक्ति जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईश्वरकी प्राप्ति के लिए सच्चे मन से गुरु के चरणों में बैठकर भक्ति करना चाहिए। शबद कीर्तन सुनकर उसे अपने जीवन में उतारो तो उद्धार जरूर होगा।

यह बात गुरुद्वारा में आयोजित गुरुनानक देव ज्योति ज्योत दिवस के उपलक्ष्य में ग्रंथी भाई हरविंदर सिंह और सेवादार नंदसिंह ने शबद कीर्तन के दौरान कही। सोमवार सुबह 10 बजे गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद ग्रंथी भाई हरविंदर सिंह और समाज के बच्चों ने गुरुनानक देव के जीवन पर आधारित शबद कीर्तन सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। दोपहर 1 बजे से गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।