शिक्षकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
अपनीलंबित मांगों के निराकरण के लिए मंगलवार को शिक्षक भी आंदोलन की राह पर अग्रसर नजर आए। मप्र शिक्षक संघ के जिला संयोजक अभयकुमार जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संतोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने रिक्त पद शीघ्र भरने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग उठाई। ज्ञापन देते समय संघ के जिला सह संयोजक विनय सिंह चौहान, कुंदन लाल राय, आलोक शर्मा, अनिल सिंह मुक्तावत, अनिल उपाध्याय, अजय शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
मप्र शिक्षक संघ की ये मांगें
नियमितशिक्षकों की नियुक्ति कर रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं।
शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराया जाए।
एक जनवरी 2004 से पूर्व की पेंशन योजना बहाल की जाए।
आरटीई की पूर्ण सफलता के लिए शिक्षा से जुड़े सभी घटकों तथा प्रशासन अभिभावक शिक्षक एवं छात्रों को समान उत्तरदायी माना जाए।
संपूर्ण देश में सेवानिवृति की आयु एक समान हो।
प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में ही हो
प्राथमिक शिक्षा के पाठयक्रम निर्धारण में स्थानीय प्राथमिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
नैतिक शिक्षा देने की व्यवस्था की जाए।
शिक्षकों की भर्ती के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली बंद की जाए।
अनुकंपा के आधार पर आश्रितों की नियुक्ति के लिए उदार नीति निर्धारित की जाए।
छटे वेतनमान को सभी राज्यों में केन्द्र के समान लागू किया जाए।
निशुल्क चिकित्सा सुविधा देश भर के प्राथमिक शिक्षकों को उपलब्ध की जाए।