ताला काटकर चुराईं दो बाइक
ताला काटकर चुराईं दो बाइक
निज संवाददाता | श्यामपुर
तहसीलमुख्यालय पर बीती रात अज्ञात चोरों ने सीहोर रोड स्थित एक मकान के दो ताले तोड़कर दो बाईकें चुरा लीं। इसी तरह चोरों ने एक अन्य स्थान पर घटना को अंजाम देते हुए बाईक चुरा ली। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
चौकी पुलिस के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोर सीहोर रोड़ निवासी श्यामलाल के मकान के मेन गेट और शटर का ताला काटकर गेलरी में रखी द्वारका राजपूत और ब्रजेश की बाइक चुरा ले गए। इधर इमलीखेड़ा निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा और उसके छोटे भाई की स्कूल परिसर में रखी दोनों बाइक चुरा ली गईं। कुरावार रोड से भी एक बाइक चोरी होने की खबर है। पुलिस ने चोरी को मामला कायम कर विवेचना शुरू की।