पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में ही फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

घर में ही फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में ही फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

सीहोर | कोतवालीथानांतर्गत कस्बा स्थित छीपापुरा में गुरुवार की रात एक युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार छीपापुरा कस्बा निवासी राजेश यादव पिता बाबूलाल यादव ने गुरुवार देर रात अपनी ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने ऐसा क्यों किया इसका अब तक पता नहीं चला है। सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने राजेश को फंदे पर लटकता देखा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा दिया।