- Hindi News
- राजगढ़ क्रिकेट टीम ने 135 रनों से जीती पारी
राजगढ़ क्रिकेट टीम ने 135 रनों से जीती पारी
बीएसआईक्रिकेट मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को राजगढ़ क्रिकेट टीम ने रायसेन की टीम को 135 रनों के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में अपना स्थान पक्का किया।
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुवार सुबह राजगढ़ क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर निर्धारित 135 ओवरों में 265 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी मलिक ने 74 रन, अखिलेश ने 49 रन, रवि ने 46 रन, ऋषि शर्मा ने 21 रन और गजेंद्र ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन क्रिकेट टीम निर्धारित 35 ओवर में 170 रन पर सिमट गई।
राजगढ़और सीहोर के बीच सेमीफाइनल : डीसीएके मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत सेमी फाइन मुकाबला शनिवार को सीहोर और राजगढ़ की क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी खूब प्रेक्टिस कर रहे हैं।