- Hindi News
- जिले में 15 दिसंबर से शुरू होगा ई पंजीयन
जिले में 15 दिसंबर से शुरू होगा ई-पंजीयन
सीहोर | रजिस्ट्रीकी प्रक्रिया को सरल करने के उद्देश्य से ई-पंजीयन के माध्यम से रजिस्ट्री की नई सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इस ई-पंजीयन के लिए प्रदेश के पांच जिलों का चुनाव पायलट प्रोजेक्ट में किया गया है। जिला रजिस्ट्रार डॉ.. पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-पंजीयन का शुभारंभ राज्य स्तर पर सीहोर जिले से किया जा रहा है। शुभारंभ के लिए राज्य स्तरीय आयोजन 15 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में वाणिज्य, वित्त मंत्री जयंत मलैया जिला प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह की मौजूदगी में किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीहोर जिले के साथ ही प्रदेश के अनूपपुर, टीकमगढ़, उज्जैन बालाघाट में भी ई-पंजीयन की सुविधा 15 दिसंबर से शुरु हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि ई-पंजीयन के लिए तैयारियां पूर्व में पूरी हो चुकी थीं। पिछले कुछ दिनों से प्रायोगित तौर पर इस व्यवस्था को परखा जा रहा था।